Lifestyle
7 अगस्त 2023

अपने दिन के पहले 30 मिनट कैसे Spend करें?

आपकी सुबह की दिनचर्या आपके पूरे दिन को बेहतर बना सकती है। आपको सिर्फ जागने के 30 मिनट बाद तक एक अच्छा Routine Follow करना है जिसमे आभार व्यक्त करने से लेकर, Daily Tasks की To-do List बनाना और कुछ नया पढ़ना शामिल है। यह सभी कार्य आपको अपने दिन के बाकि बचे हुए समय के लिए तैयार करते हैं।

"क्या आप कभी अपने Alarm Clock को स्नूज़ (थोड़ी देर के लिए बंद करना) करते हैं?

स्नूज़ के दौरान आप खुद से ये ज़रूर बोलते होंगे - प्लीज़, दस मिनट और बस! मुझे अभी नहीं उठना।

इसके बारे में ज़्यादा न सोचें। मैं खुद इसका शिकार हो चुका हूं। यह अक्सर सबके साथ होता है।

लेकिन हमें इसे ऐसा रखने की आवश्यकता नहीं है। इसमें बदलाव ज़रूरी है।

जब आप देर तक सोते हैं, तो आपका एक ख़राब Morning Routine शुरू हो जाता है।

  • आपको पूरी तरह से जागने में समय लगता है। 
  • फिर आप सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताते हैं। 
  • फिर आपको समझ नहीं आता कि दिन के बचे हुए समय के साथ क्या करना चाहिए।

लेकिन क्या होता अगर आपका Routine अलग होता?
ऐसा Routine जो सरल हो, Follow करने लायक हो और आपकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल सके?
यह आपके दिन के बस शुरूआती 30 मिनट लेता है। और उठने के तुरंत बाद ही आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
तो क्या इसके बारे में जानना शुरू करें? 


5 मिनट: उठें और आभार व्यक्त करें 

क्या आपने जीवन को सिर्फ ऐसे ही ले लिया है और कभी इसकी कद्र नहीं की?

बताइए? मैंने भी इसे ऐसे ही लिया है। लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करता। 

हमें अगले पल का पता नहीं होता इसलिए हमें अपने समय के लिए Thank you बोलना चाहिए। यह करना काफी सरल है।

जब आप उठें तो अपने अंदर आभार (Gratitude) की भावना को जगाएं। अपने आज के इस नए दिन के लिए धन्यवाद कहें और खुद से कहें कि आप आज ज़रूर कुछ अच्छा काम करेंगे।

ऐसा करने से आपके अंदर दिन को अच्छा बिताने की मोटिवेशन आएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि आपने धन्यवाद दिया था।

अगर आप उठकर इस नए दिन के लिए Thank you बोलते हैं तो यह आपके दिन को Positive बना देता है।

साथ ही यह आपको अगले 24 घंटों के लिए ज़रूरी Motivation प्रदान कर सकता है।


10 मिनट: 3-चीज़ों की एक To-do List बनाएं

जैसे ही आप अपने दिन के लिए Thank you बोलते हैं, दिन को Productive बनाने के लिए सही योजना बनाने का समय आ जाता है।


यह मुश्किल नहीं है इसलिए आपको ज़्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इसमें बस तीन चीज़ें हैं।  

  • क्या आपका कोई ऐसा काम है जिसे आपको पूरा करना है? 
  • School में कुछ काम है?
  • या घर पर कुछ काम है? 


ज़रूरी नहीं कि ये सब Difficult Tasks हों। आप निम्न Tasks भी कर सकते हैं :

  • अपने Working Desk को Organize कर लें। 
  • Exams के लिए थोड़ी सी पढ़ाई कर लें।
  • अपने लिए Lunch तैयार कर लें।


जब आप Easy Tasks को अपनी Notebook या Diary में लिखेंगे, तो उन्हें Manage करना काफी आसान हो जाएगा। वो मुश्किल काम नहीं हैं। और जब आप अपने Easy Tasks पहले करेंगे तो आपको अपने अन्य Tasks करने के लिए ज़्यादा Time & Energy मिलेगी।

तो आप अपने दिन के बारे में क्या कहेंगे जो अच्छा बीता है?

बस अपनी 3-चीज़ों की एक List बनाइये और शुरू हो जाइये।


अंतिम विचार

इन सभी Tips को गंभीरता से न लें।

मैं इसी तरह अपना Morning Routine Spend करता हूँ। आपको Exactly Same Steps Follow करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन अगर आप इनमें से किसी भी Step को अपने Routine में शामिल करते हैं तो यह आपके जीवन को बदल कर रख देगा।

जब से मैंने यह करना शुरू किया है, मैं हर दिन काफी अच्छा महसूस करने लगा हूँ। 

इसमें ये सब शामिल नहीं है:

  • कपड़े पहनकर तैयार होना। 
  • Meditate करना। 
  • व्यायाम (Workout) करना।


ये सभी बहुत ही आसान कार्य हैं जो सिर्फ 30 मिनट या उससे भी कम समय लेंगे। 

तो बताइये आपकी सुबह की दिनचर्या कैसी है?

All Blogs
Blog Share करें :
Twitter iconFacebook iconWhatsApp icon

हर महीने Best Blog पढ़िए

Thank you! Your submission has been received!
Oops! Something went wrong while submitting the form.
महीने में एक बार, बिना Spam किये